आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 12 Jan, 2023 07:47 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि अधिक होती है। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि और ज्ञान से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं। इनकी सोच सकारात्मक होती है। इंटेलेक्चुअल पावर के क्षेत्र में इन्हें कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट व दार्शनिक साबित होते हैं। इनका अनुभव अधिक होता है। मूलांक 3 वाले जातकों को ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर ही देखा जाता है। परंतु अपने अनुभव व सोच की परिपक्वता के कारण पर्दे के पीछे इन्हें लेखक, रचनाकार और डायरेक्टर के रूप में कार्यरत पाया गया है। मूलांक 3 वाले जातकों को अभिमान की भावना से दूर रहना चाहिए। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें दक्ष होते हैं। ये लोग लगातार कुछ न कुछ सीखते रहने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन्हें अपने काम में कोई त्रुटि पसंद नहीं आती। ये लोग हर काम को संपूर्णता से करते हैं। ये लोग समय का आदर करते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। आपके जीवन में आपके सिद्धांत सर्वोपरि है जिनसे आप कभी समझौता नहीं करते। अपनी इस आदत के कारण बहुत बार अपने नजदीकी परिजनों से दूरी बना लेते हैं। मूलांक 3 वालों की यही आदत इनके दांपत्य जीवन में भी मुख्यतः नोकझोंक का कारण बनी रहती है। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार और महत्वाकांक्षी होते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आर्थिक स्थिति के नजरिए से सकारात्मक रहेगा। इस वर्ष आपको धन लाभ होने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अपनी मां के साथ इस वर्ष आपके संबंध अच्छे होंगे। जनवरी के महीने का समय आपके लिए शुभ है। इस समय में अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश करें,  लाभ होगा। फरवरी के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने की कोशिश न करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में यात्राओं के योग बन सकते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या हो सकती है। जून के महीने में आपको मेहनत करनी होगी। कोई चिंता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। जुलाई के महीने में दोस्तों के साथ समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में छोटे बहन-भाइयों की सलाह और मदद मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर भी नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। सितंबर के महीने में किसी को उधार देने से बचें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। नवंबर के महीने में समय अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का रुझान विदेशी शिक्षा की तरफ बढ़ेगा। दिसंबर के महीने का समय कुछ परिवर्तन लेकर आएगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!